- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चेंबर की सफाई के दौरान हादसा, दो...
लापरवाही: चेंबर की सफाई के दौरान हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत - बगैर सुरक्षा उपकरण उतरे

Nagpur News. एमआईडीसी-बोरी इलाके में सीवेज पाइप लाइन के चेंबर की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
बगैर सुरक्षा उपकरण उतरे
जानकारी के अनुसार, शनिवार 16 मई को एमआईडीसी बोरी स्थित प्लॉट नंबर के-3 के सामने सीवेज चेंबर में यह हादसा हुआ। ठेकेदार के निर्देश पर सुपरवाइजर प्रशांत मनुजे, राहुल मड़ावी और सुरेश पातेकर चेंबर की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। हालांकि, उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। चेंबर में जमा गंदे पानी और रसायनों से बनी जहरीली गैस के कारण तीनों का दम घुटने लगा।
यह भी पढ़े -गर्मी के तेवर बरकरार, पसीना-पसीना हो रहे लोगों की मुसीबत बढ़ाने में महावितरण भी पीछे नहीं
ठेकेदार पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रशांत मनुजे और राहुल मडावी की मौत हो चुकी थी। तीसरे मजदूर सुरेश पातेकर की हालत चिंताजनक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए एमआईडीसी बोरी पुलिस स्टेशन में ठेकेदार गौरव पुरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मजदूरों की जान जोखिम में डालकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक चेंबर में उतारने का आरोप ठेकेदार पर लगाया गया है।
Created On :   17 May 2026 7:17 PM IST












