- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक, करीब 900...
फ्लाई ओवर: अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक, करीब 900 मीटर की दूरी, मगर सब्र का बड़ा इम्तिहान - महज 10 फीट चौड़ी सड़क से निकलेंगे वाहन

- फ्लाई ओवर और चौड़ी सड़कें शहर की नई पहचान बन रही हैं
- कई जगह निर्माण कार्यों ने विकास और जन-सुविधा के बीच के असंतुलन को उजागर कर दिया है
- अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक के बीच चल रहा सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य धैर्य की कठिन परीक्षा ले रहा है
- उमरेड रोड पर बनाया गया ‘यू-टर्न' तकनीकी त्रुटियों का नमूना पेश कर रहा है
- पंचवटी वृद्धाश्रम के पास बनाया गया रैंप
Nagpur News. अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे लगे गट्टू निकालकर सीमेंट सड़क बनाई जा रही है। इस कारण अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक तक का रास्ता यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक अशोक चौक पहुंचने के बाद जाम में फंस रहे है।
पूरी परेशानी को इन 7 स्टेप्स में ऐसे समझें
1. गट्टू निकालने का काम शनिवार को भी जारी रहा,
2. अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक तक के मार्ग पर आवाजाही में परेशानी हुई।
3. वाहन दूर रखकर पैदल ऑफिस व दुकानों तक पहुंचना पड़ा।
4. वाहन फंसने से कुछ समय जाम भी लगा रहा।
5. गट्टू निकालने के साथ-साथ सीमेंट सड़क भी बनाई जा रही है।
6. अगले छह दिन तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।
7. शनिवार शाम तक सीमेंट सड़क का काम पूरा होने की जानकारी दी गई।
इधर, खतरनाक होगा यू-टर्न, महज 10 फीट चौड़ी सड़क से निकलेंगे वाहन
पंचवटी वृद्धाश्रम के पास बनाया गया रैंप
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लोगों की सुविधा के लिए उमरेड रोड पंचवटी वृद्धाश्रम के पास रैंप बनाया। यहां से यू टर्न लेने की सुविधा दी गई है। यह यू टर्न शुरू होने के पहले ही चर्चा में आ गया है, क्योंकि यू टर्न लेने के बाद वाहन चालकों के लिए महज 10 फीट चौड़ी सड़क बचती है। 10 फीट की सड़क से दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन दौड़ेंगे, जो यातायात के लिए खतरनाक साबित हो सकते है।
यह भी पढ़े -गर्मी के तेवर बरकरार, पसीना-पसीना हो रहे लोगों की मुसीबत बढ़ाने में महावितरण भी पीछे नहीं
7 स्टेप्स में यहां की समस्या को विस्तार से समझें
1. इंदोरा-दिघोरी फ्लाई ओवर की डिजाइन में पंचवटी के पास कुछ बदलाव किया गया है।
2. इंदोरा से दिघोरी जाते समय ताजबाग जाने वालों के लिए यह रैंप सुविधाजनक होगा।
3. पंचवटी वृद्धाश्रम के पास बनाया गया यह रैैंप लेकिन यातायात के लिए परेशानी भरा होगा।
4. फ्लाई ओवर से नीचे सड़क पर उतरने के बाद यू टर्न लेकर ताजबाग जा सकते हैं।
5. यू टर्न लेकर ताजबाग जाने के लिए जो सड़क है, उसकी चौड़ाई महज 10 फीट है।
6. उमरेड से नागपुर आने वाले वाहन रफ्तार में होंगे, इसलिए आशंका बन रही है।
7. यू-टर्न लेकर ताजबाग जाने वाले वाहनों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।
अधिकारी से नहीं मिला जवाब
फिलहाल यह रैंप शुरू नहीं हुआ है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग है आैर इस मार्ग पर तीन पहिया व चार पहिया वाहन दौड़ते रहते हैं। ऐसे में 10 फीट चौड़ी सड़क परिवहन के लिए कम पड़ सकती है, इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत जिचकार व ठेका कंपनी के सीनियर मैनजर तुषार ढोरे से संपर्क किया, लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला।
Created On :   17 May 2026 8:04 PM IST















