- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कोलकाता भागने की फिराक में था पुणे...
सफलता: कोलकाता भागने की फिराक में था पुणे बम कांड का आरोपी, एटीएस ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर दबोचा

Nagpur News. पुणे के हडपसर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कथित रूप से बम रखने और अस्पताल को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को नागपुर एटीएस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उस समय दबोचा गया, जब वह ट्रेन से कोलकाता भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवाजी राठोड़ मूल रूप से सोलापुर का निवासी है और वर्तमान में पुणे में रह रहा था। उसने हडपसर स्थित एक निजी अस्पताल में बम प्लांट किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद ही सामग्री जुटाकर बम तैयार किया था। घटना के बाद अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पता चला कि आरोपी ट्रेन क्रमांक 18029 शालिमार एक्सप्रेस में सवार होकर कोलकाता भागने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े -गुरूग्राम का अगला रेज़ीडेन्शियल कॉरिडोर बनने के लिए तैयार एसपीआर, 18.4 फीसदी सालाना की दर से बढ़ी संपत्तियों की कीमत
साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही थी। उसका लोकेशन वर्धा, पुलगांव समेत अन्य स्थानों पर मिला। ट्रेन के नागपुर पहुंचने की सूचना पर पुणे पुलिस ने नागपुर पुलिस और एटीएस को अलर्ट किया। इसके बाद नागपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही एटीएस ने उसे घेर लिया और तलाशी अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एटीएस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के किसी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि घटना को ब्लैकमेलिंग या किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते अंजाम दिया गया हो सकता है। आरोपी को हिरासत में लेने के लिए पुणे पुलिस की टीम नागपुर रवाना हो गई है।
Created On :   15 May 2026 7:32 PM IST












