बड़ा निशाना: खरगे ने कहा - देश में ऊर्जा और आर्थिक संकट की वजह मोदी सरकार, जनता पर क्यों लादा जा रहा महंगाई का बोझ

खरगे ने कहा - देश में ऊर्जा और आर्थिक संकट की वजह मोदी सरकार, जनता पर क्यों लादा जा रहा महंगाई का बोझ
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा
  • अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की वजह मोदी सरकार

New Delhi News. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की वजह मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच का अभाव और अयोग्यता कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम कम थे, तब मोदी सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा केंद्रीय कर से 10 सालों में 43 लाख करोड़ कमाए, तो अब जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है?

खरगे ने ‘सोशल मीडिया साइट’ एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये संकट, मोदी सरकार द्वारा तैयार किया गया है, जिसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। जब डीजल के दाम बढ़ते हैं तो पूरे देश में महंगाई का क्रमिक प्रभाव पड़ता है। उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों,सब पर बुरा असर पड़ता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब पश्चिम एशिया युद्ध शुरू हुई तो देश को बताया गया कि “सब चंगा सी” और कांग्रेस पार्टी के सवालों को नकारा गया। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, उल्टा अमरीकी “अनुमति” के चलते हमारी संप्रभुता को गिरवी रखा गया। चुनाव के दौरान मोदी सरकार ऐसे बर्ताव करती है कि “सब सामान्य है” और केंद्र सरकार का काम केवल राज्यों में चुनाव लड़ना है। अब जब संकट बढ़ रह है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्क फ्रॉम होम और ऊर्जा बचत का बचाने का झुनझुना बजाने लगे।

Created On :   15 May 2026 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story