- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय...
Nagpur News: गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Nagpur News ऑपरेशन थंडर के तहत मादक पदार्थ विरोधी टीम ने कापसी स्थित मां उमिया कॉम्पलेक्स के पास छापा मारा। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को इस वक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बडे़ पैमाने पर गांजा,ट्रक,कार और मोबाइल जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भंडारा में भी प्रकरण दर्ज है। फरार ओडिशा के आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपी गांजा तस्कर ट्रक चालक सैय्यद सुमेल सय्यद इस्माइल (29 ) कामठी तहसील के शिरपुर ,मोहम्मद अनिस सैय्यद हिदायतुल्ला (25) , रवि उदयसिंह शाहू (30) दोनों बन्सी नगर हिंगणा रोड ,अनिकेत गजानन गायनेर (27) गजानन नगर हिंगणा रोड,अमन निमराज गायधने (27) संजय नगर हिंगणा रोड और आकाश वसंत विटोले (27) आंधलगांव तहसील मोहाडी जिला भंडारा निवासी है। घटित प्रकरन से गुरुवार व शुक्रवार के दौरान रात करीब ढाई बजे के दौरान भंडारा रोड पर कापसी थाना क्षेत्र में अपराध शाखा का मादक पदार्थ विरोधी दस्ता गश्त लगा रहा था। उस दौरान मां उमिया कॉम्पलेक्स के पास ट्रक और सिफ्ट कार और उक्त आरोपी संदिग्ध स्थिति में दिखे। वह ट्रक से गांजा उताकर कार में रखने की तैयारी में थे। उसी वक्त पुलिस टीम के आ धमकने से आरोपियों की योजना पर पानी फिरा।
पूछताछ के दौरान टालमटोल जवाब देने से पुलिस को शंक हुआ। तलाशी लेने पर वाहन में 34 िकलो गांजा िमला,जो की मुख्य आरोपी आकाश ने बिहार के संबलपुर जिला से खरीदी कर उक्त ट्रक चालक की मदद से नागपुर लाया था और वह पकडे गए आरोपियों को बेचा जा रहा था। घटित मामले से आरोपियों के कब्जे स दोनों वाहन,गांजा और 8 मोबाइल कुल 29 लाख 5 हजार रुपए का माल जब्त िकया है। आरोपी के खिलाफ भंडारा में भी प्रकरन दर्ज है। संबलपुर के जिस आरोपी से गांजा खरीदी िकया गया है उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज िकया गया है। घटित प्रकरण से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी हो रही थी। प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।
Created On :   15 May 2026 4:46 PM IST














