Nagpur News: विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने काले फीते लगाकर किया आंदोलन

विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने काले फीते लगाकर किया आंदोलन
  • सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल
  • प्रवेश द्वार पर नारेबाजी की

Nagpur News राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने गुरुवार से काले फीते लगाकर आंदोलन शुरू कर दिया। संयुक्त कर्मचारी कार्रवाई समिति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए और मुख्य प्रवेश द्वार पर नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

समिति द्वारा किए गए अपील पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी है। संयुक्त कार्रवाई समिति के निर्णय के अनुसार 14 मई से चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान नागपुर विश्वविद्यालय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश दखणे, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष याकूब शेख, बहुजन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शेलके, शिक्षकेतर सेवक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर धर्मारी, उपकुलसचिव डॉ. रमण मदने, डॉ. चंद्रमणी सहारे, दर्पण गजभिये, धनुसिंग पवार, सचिन जांबुतकर, डॉ. नीता दखणे, दीपा कांबळे, स्मिता भोयर सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Created On :   14 May 2026 4:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story