Nagpur News: वीडियो कांफ्रेंसिंग सेे कैदियों की पेशी, पुलिस ऐसे बचा रही ईंधन

वीडियो कांफ्रेंसिंग सेे कैदियों की पेशी, पुलिस ऐसे बचा रही ईंधन
दूसरे शहरों में आने-जाने के लिए बसों व ट्रेनों का इस्तेमाल

Nagpur News स्थानीय पुलिस महकमा भी प्रधानमंत्री की अपील पर ईंधन बचाने का प्रयास कर रहा है। पेशी के लिए वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) पर जोर दिया जा रहा है। इससे लाखों रुपए के ईंधन की बचत होंगी।

नागपुर के जेल में करीब 1200 से भी ज्यादा कैदी बंद हैं। उनमें से कुछ कैदियों के खिलाफ दूसरों शहरों में भी अापराधिक मामले दर्ज हैं। प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर अमल करते हुए स्थानीय पुलिस महकमा जेल से पेशी पर कैदियों को लाने ले जाने की बजाये वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए संबंधित अदालतों में पेश कर रहा है। जेल प्रशासन से कहा गया है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर दे। इससे हर महीनें लाखों रुपए का ईंधन बचने की संभावना है।

जहां संभव, वहां प्रयास : जहां संभव हो वहां ईंधन बचाने का प्रयास िकया जा रहा है। उसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल िकया जा रहा है। कैदियों और आरोपियों की पेशी वीसी के जरिए करने पर जाेर दिया जा रहा है। पेट्रोलिंग महत्वपूर्ण और सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उसमें कटौती नहीं की जा सकती। -नवीनचंद्र रेड्डी, सह पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर


Created On :   14 May 2026 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story