Nagpur News: आरपीएफ ने 18 किलो गांजा पकड़ा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने 18 किलो गांजा पकड़ा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपियों को दबोचा

Nagpur News रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), नागपुर मंडल ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागपुर रेल्वे स्टेशन पर दो संदिग्ध तस्करों के कब्जे से 18 किलो मादक पदार्थ बरामद किया। गश्त के दौरान आरपीएफ नागपुर की अपराध खुफिया शाखा की टीम ने लगभग दोपहर 3:10 बजे रेल आरक्षण केंद्र परिसर के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा।

दोनों के पास एक ट्रॉली बैग, एक पिट्ठू बैग तथा एक थैला था। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान विवेक (21) तथा वीरेंद्र (26) के रूप में बताई। सामान की तलाशी लेने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में गांजा रखा हुआ है। नार्कोटिक्स डिटेक्शन डॉग ‘प्रिंस’ ने भी बैगों में मादक पदार्थ की उपस्थिति का सकारात्मक संकेत दिया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 18 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.60 लाख आंकी गई है। सभी बरामद पैकेटों को नियमानुसार सीलबंद कर दोनों आरोपियों सहित आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी नागपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ ने 18 किलो गांजा पकड़ा, 2 गिरफ्तार : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), नागपुर मंडल ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागपुर रेल्वे स्टेशन पर दो संदिग्ध तस्करों के कब्जे से 18 किलो मादक पदार्थ बरामद किया। गश्त के दौरान आरपीएफ नागपुर की अपराध खुफिया शाखा की टीम ने लगभग दोपहर 3:10 बजे रेल आरक्षण केंद्र परिसर के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा। दोनों के पास एक ट्रॉली बैग, एक पिट्ठू बैग तथा एक थैला था।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान विवेक (21) तथा वीरेंद्र (26) के रूप में बताई। सामान की तलाशी लेने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में गांजा रखा हुआ है। नार्कोटिक्स डिटेक्शन डॉग ‘प्रिंस’ ने भी बैगों में मादक पदार्थ की उपस्थिति का सकारात्मक संकेत दिया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 18 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.60 लाख आंकी गई है। सभी बरामद पैकेटों को नियमानुसार सीलबंद कर दोनों आरोपियों सहित आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी नागपुर को सुपुर्द कर दिया गया।


Created On :   14 May 2026 12:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story