Nagpur News: नागपुर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 28 विद्यार्थियों का प्रारंभिक परीक्षा में चयन

नागपुर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 28 विद्यार्थियों का प्रारंभिक परीक्षा में चयन
  • 222 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया
  • 70 विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल हुए

Nagpur News राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। महाराज बाग चौक स्थित दीक्षांत सभागृह में आयोजित इस अभियान में प्रारंभिक परीक्षा के बाद 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर के मार्गदर्शन में रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी की ओर से कार्यकारी तथा प्रशिक्षु कार्यकारी पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर कंपनी की ओर से पूजा सिंह और अंजली जेठानी उपस्थित थीं, जबकि विश्वविद्यालय की ओर से रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. भूषण महाजन मौजूद रहे। पूजा सिंह और अंजली जेठानी ने पूरी चयन प्रक्रिया संचालित की।

इन पदों के लिए कुल 222 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 70 विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 28 विद्यार्थियों को अगले चरण के साक्षात्कार के लिए चुना गया है। अंतिम चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा।


Created On :   14 May 2026 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story