- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शादी का झांसा देकर दो किशोरियों से...
शादी का झांसा देकर दो किशोरियों से रेप, अलग-अलग मामलों में एक को मां की हत्या की धमकी देकर बनाया बंधक, दूसरी हुई गर्भवती

Nagpur News. प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर दो किशोरियों से रेप करने के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक किशोरी गर्भवती बताई जा रही है। दोनों मामलों में नंदनवन और मानकापुर थाने में शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
नंदनवन थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान मेडिकल चौक स्थित कैफे में सौरभ देवानंद रामटेके नामक युवक, उम्र 25 साल से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए। आरोप है कि 27 जनवरी से 22 मार्च 2026 के दौरान आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाकर शादी का दिखावा किया। पीड़िता ने नाबालिग होने के कारण इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। बाद में शादी करने का भरोसा देकर उसे घर नहीं जाने दिया गया और कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
यह भी पढ़े -गुरूग्राम का अगला रेज़ीडेन्शियल कॉरिडोर बनने के लिए तैयार एसपीआर, 18.4 फीसदी सालाना की दर से बढ़ी संपत्तियों की कीमत
एक पीड़िता को मां की हत्या की धमकी देकर बंधक बनाया
दूसरा मामला मानकापुर थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल परिसर का है। वर्ष 2025 में 15 वर्षीय पीड़िता अपने भाई-बहनों के साथ मजदूरी करती थी। वहीं काम करने वाले मजदूर सतेंद्र उर्फ छोटू उम्र 20 साल, निवासी पश्चिम बंगाल, ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बताया जाता है कि होली के दौरान आरोपी अपने गांव चला गया और वापस नहीं लौटा। इस बीच पीड़िता करीब साढ़े चार माह की गर्भवती हो गई। जब उसने फोन पर आरोपी को इसकी जानकारी दी, तो उसने फोन बंद कर लिया और शादी से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   15 May 2026 6:24 PM IST












