धमतरी के किसान इंद्रेश को 'सौर सुजला योजना' से मिला लाभ, सोलर पंप से घटी लागत और बढ़ी आमदनी

धमतरी, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और उन्नतशील बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं में से एक सौर सुजला योजना है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के किसान भी इस योजना का लाभ लेकर खेती में बदलाव ला रहे हैं। ऐसे ही एक किसान इंद्रेश घाटे हैं, जिन्होंने बताया कि पहले उन्हें महंगी बिजली पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और उनकी लागत भी कम हुई है।
किसान इंद्रेश घाटे के मुताबिक, सोलर पंप लगने से अब दिन में कभी भी खेतों तक पानी पहुंचाना संभव हो गया है। इससे बिजली के खर्च से राहत मिलने के साथ ही सिंचाई आसान हुई है।
इंद्रेश घाटे का कहना है कि सौर सुजला योजना का लाभ मिलने से उनकी खेती की लागत कम हुई है और आय बढ़ाने में मदद मिली है। सौर ऊर्जा से सिंचाई होने के कारण पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है।
किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की है। उनके अनुसार, यह किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाली योजना है। सौर सुजला योजना के जरिए धमतरी के किसान सौर ऊर्जा को अपनाकर खेती को आसान और कम खर्चीला बना रहे हैं।
किसान इंद्रेश घाटे ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया, "मैं पांच एकड़ जमीन पर खेती करता हूं। पहले, सिंचाई के लिए मुझे बिजली पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता था। 'सौर सुजला योजना' के बारे में पता चलने पर, मैंने अपने खेतों में सोलर पैनल लगवा लिए। इससे मुझे बिजली के बिलों से छुटकारा मिल गया है और मेरी आमदनी दोगुनी हो गई है।"
उन्होंने आगे कहा, "जब से पीएम मोदी ने सत्ता संभाली है, किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे हमें सीधा लाभ मिल रहा है। देश को एक नई पहचान देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उनके नेतृत्व में देश काफी तरक्की कर रहा है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
