धनबाद-बोकारो मार्ग खोलने पर सोमवार को अहम बैठक, आश्वासन के बाद विधायक का अनशन खत्म

धनबाद-बोकारो मार्ग खोलने पर सोमवार को अहम बैठक, आश्वासन के बाद विधायक का अनशन खत्म
झारखंड के धनबाद में केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सड़क चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा किया गया 24 घंटे का अनशन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है।

धनबाद, 10 मई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद में केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सड़क चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा किया गया 24 घंटे का अनशन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने भरोसा दिलाया है कि इस मुद्दे के तकनीकी पहलुओं पर वैज्ञानिकों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके लिए सोमवार को विशेषज्ञों की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें सड़क को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। दरअसल, केंदुआडीह इलाके में करीब एक महीने पहले हुए भू-धंसान के बाद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया था। पिछले 27 दिनों से यह सड़क बंद है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है, वहीं स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा अनशन पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क खोलने को लेकर प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। केवल तकनीकी कारणों का हवाला देकर मामले को टाला जा रहा है। विधायक ने बताया कि माडा द्वारा 15 फीट गड्ढा खोदकर जांच की गई, लेकिन जमीन के नीचे न तो आग के कोई संकेत मिले और न ही गैस रिसाव की पुष्टि हुई। ऐसे में सड़क को सुरक्षित तरीके से फिर से चालू किया जा सकता है।

विधायक ने वैकल्पिक मार्ग को भी असुरक्षित बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रात के समय इस रास्ते पर तेज रफ्तार हाइवा वाहनों का परिचालन हो रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में धनबाद के एसएसपी को भी जानकारी दी गई है।

राज सिन्हा ने देश की तकनीकी क्षमता का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारत में सैकड़ों फीट ऊंचे चिनाब ब्रिज का निर्माण संभव है, तो धनबाद-बोकारो मार्ग को फिर से चालू करने में तकनीकी बाधा नहीं आनी चाहिए।

अनशन स्थल पर पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा भी पहुंचे और विधायक से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सड़क बंद रखने के पीछे तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कारणों की जानकारी दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story