सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,907 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,27,633 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 3,726 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,13,499 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,16,912 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 95,725 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।

चांदी की कीमत 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी।

दीपावली की छुट्टी के चलते मंगलवार बुलियन बाजार बंद रहा था। इसे पहले आखिरी बार कीमतें सोमवार को जारी की गई थीं।

हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.21 प्रतिशत कम होकर 1,21,590 रुपए हो गई है। चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.09 प्रतिशत कम होकर 1,45,680 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,043.19 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.53 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की आपूर्ति का बढ़ना है। इसके साथ ही, वैश्विक स्तर पर स्थिरता के संकेत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर नरम रुख को माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story