‘धर्म का कोई संकट नहीं, आरएसएस जैसे संगठनों से संकट’, मोहन भागवत के बयान पर बोले सौगत रॉय

‘धर्म का कोई संकट नहीं, आरएसएस जैसे संगठनों से संकट’, मोहन भागवत के बयान पर बोले सौगत रॉय
ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश को आरएसएस जैसे संगठनों से संकट है।

कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश को आरएसएस जैसे संगठनों से संकट है।

सांसद सौगत रॉय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह उनका मत है। धर्म का कोई संकट नहीं है, बल्कि आरएसएस जैसे संगठनों से संकट है।”

इससे पहले, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने एक बयान में कहा कि अगर धर्म संकट में है तो देश को भी नुकसान होगा। उन्होंने बोला, “अगर राष्ट्र दुर्बल हो गया तो धर्म संकट में आ जाएगा और धर्माचरण दुर्बल हो गया तो राष्ट्र नीचे आ जाएगा।”

एआईटीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार ने अपनी जान की बाजी लगाकर प्लेन को बचाया, लेकिन को-पायलट ने जो प्लेन में हमला किया, वो कैसे चुना गया, यह बात ठीक से देखना है। यह शायद सिक्योरिटी चेक में किसी से गलती हुई होगी।

स्मित मच्छार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आइडल बताने पर सौगत रॉय ने कहा, "अच्छी बात है। स्मित मच्छार के बारे में कोई पॉलिटिक्स नहीं लाता हूं। प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन किया। ये सही किया। इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।"

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर सौगत रॉय ने कहा, “पंजाब में पार्टी के अंदर काफी दिन से परेशानी थी। राज्य में अगले साल चुनाव हैं। परगट सिंह को अभी पार्टी ने पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया है। वे अभी विधायक भी हैं और पहले भारत की हॉकी टीम के कप्तान थे। उनको कमान देने का फैसला सही है।”

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के दिल्ली दौरे को लेकर सौगत रॉय ने कहा, “मैंने उनका बयान सुना है। हुमायूं कबीर के जाने का कोई महत्व नहीं है।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 3:06 PM IST

Tags

Next Story