'धुरंधर द रिवेंज' लीक मामले में एफआईआर दर्ज, टेलीग्राम के जरिए भेजी जा रही थी फिल्म

धुरंधर द रिवेंज लीक मामले में एफआईआर दर्ज, टेलीग्राम के जरिए भेजी जा रही थी फिल्म
बॉलीवुड की बंपर हिट फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की बंपर हिट फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर पुलिस के अनुसार, इस मामले में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फिल्म को अवैध तरीके से शेयर किया। ये लोग डिमांड के आधार पर यूजर्स को फिल्म उपलब्ध करा रहे थे। इससे फिल्म इंडस्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नई फिल्मों के लीक होने से उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सीधा असर पड़ता है।

साइबर पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि टेलीग्राम ग्रुप संचालक इच्छुक लोगों से पैसे वसूल कर फिल्म भेज रहे थे। फिल्म देखने के लिए करीब 50 रुपए तक चार्ज किया जा रहा था। यह पूरी गतिविधि संगठित तरीके से चलाई जाती है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब टेलीग्राम ग्रुप चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। तकनीकी माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है।

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी खूब प्रशंसा हो रही है। यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story