दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में लगी भीषण आग, जल गईं 50 से अधिक दुकानें

दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में लगी भीषण आग, जल गईं 50 से अधिक दुकानें
अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं।

एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, वे अब आ रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लगी है। मेरे बताने से लोग यहां इकठ्ठा हुए। हम लोगों ने आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की। जिनकी दुकानों में आग लगी है। उनको जानकारी दे दी गई है। वे लोग आ रहे हैं।

अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि हमें सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली। यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई। यह बाजार हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। हमारा वाहन वसंत कुंज से 7:30 बजे तक मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जान का कोई नुकसान नहीं है। चार-पांच स्टेशन से कर्मचारी आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान के बारे में हम नहीं बता पाएंगे।

बता दें कि इससे पहले 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे भी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे थे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था। राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।

कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था। उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 11:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story