दिवाली पर मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएं, लोकल कारीगरों को मिलेगा सहारा जोराराम कुमावत

दिवाली पर मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएं, लोकल कारीगरों को मिलेगा सहारा  जोराराम कुमावत
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिवाली के मौके पर लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बताए रास्ते पर चलते हुए अगर हम मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएंगे तो इससे लोकल कारीगरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया और 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

जयपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिवाली के मौके पर लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बताए रास्ते पर चलते हुए अगर हम मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएंगे तो इससे लोकल कारीगरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया और 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

जोराराम कुमावत ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा 'वोकल फॉर लोकल' पहल को प्रोत्साहित किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय कारीगरों, किसानों और नागरिकों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देना है। इससे उनकी आय बढ़ेगी, रोजगार पैदा होगा और दूसरे देशों की बजाय देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।"

उन्होंने कहा कि विदेशी चीजों को जो यहां लाकर बेचा जाता है, उससे दूसरे देशों को फायदा होता है। लोकल चीजों को अगर हम बेचेंगे तो इसका फायदा हमारे देश को भी होगा। अभी दिवाली का त्योहार है, हम पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलें। अगर हम दिवाली के मौके पर मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएंगे, तो इससे उसे बनाने वाले लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा। आमजन से भी मैं अपील करूंगा कि मिट्टी या गोबर के दीपक बनाने वाले लोगों का समर्थन करें।

पंचायती राज चुनावों पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं, तीसरा चरण चल रहा है और इसके बाद चौथा चरण होगा। जिस तरह से लोग भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं, हमें विश्वास है कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रधान और जिला प्रमुख चुने जाएंगे। पिछले महीने जो नगर निकाय के चुनाव हुए। 309 नगर निकायों में से 204 में भाजपा को जीत मिली। भाजपा के बोर्ड बने और निश्चित तौर पर हमारी सरकार बनी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने दो ढाई साल में राजस्थान के विकास, गरीब-मजदूरों, किसानों और के लिए जिस तरह से काम किया है और गरीब कल्याण योजना को जिस तरह से लागू करके समाज के अंतिम छोर पर जो व्यक्ति बैठा है, उसे संबल देने का काम किया है।

भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पिछले 12 साल से देश के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने लोगों को सशक्त बनाने, देश की आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया है, चाहे वह रेलवे हो, हवाई अड्डे हों या अन्य भौतिक बुनियादी ढांचा हो। उनके नेतृत्व में भारत का कद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बढ़ा है। पीएम मोदी और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष अनैतिक हथकंडे अपना रहा है। इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story