टेलीविजन: दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई लेटेस्ट लुक की झलक

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई लेटेस्ट लुक की झलक
'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आने वाली फेमस एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं।

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। 'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आने वाली फेमस एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं।

एक्‍ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 26.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फोटोज में दिव्यांका को पीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है।

कम मेकअप और खुले बालों के साथ दिव्यांका कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। उन्‍होंने अपने लुुक को हूप इयररिंग्स और एक साइड बैग के साथ पूरा किया।

एक्‍ट्रेस दिव्यांका ने धारावाहिक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी में शुरुआत की। इस शो के लिए उन्‍हें सम्‍मानित भी किया गया।

दिव्यांका ने शो 'ये है मोहब्बतें' से टीवी जगत में बहुत नाम कमाया। एक्‍ट्रेस ने 2016 में टीवी एक्‍टर विवेक दहिया से शादी कर ली थी।

उन्हें 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13' में एक चैलेंजर के रूप में देखा गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2024 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story