दिव्यांका का नया सफर: प्रेग्नेंसी के दौरान 'गर्भ संस्कार' अपना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं-'अच्छी सोच बच्चे के विकास में करती है मदद'
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद से हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। इसी बीच दिव्यांका ने 'गर्भ संस्कार' को लेकर खुलकर बात की, यह एक ऐसा तरीका माना जाता है, जिसमें मां अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ भावनात्मक और मानसिक रूप से जुड़ने की कोशिश करती है। दिव्यांका का कहना है कि भले ही इसके वैज्ञानिक प्रमाण स्पष्ट न हों लेकिन सकारात्मक सोच और अच्छा माहौल हमेशा फायदेमंद होते हैं।
दिव्यांका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''मैंने गर्भ संस्कार के बारे में बहुत कुछ सुना है लेकिन मैं खुद यह नहीं जानतीं कि यह पूरी तरह से काम करता है या नहीं। मुझे यह नहीं पता कि इससे बच्चे को कोई खास फायदा होता है या नहीं। मैं इस बात पर जरूर विश्वास करती हूं कि अगर कोई चीज हमें अच्छा बनने, अच्छा सोचने और अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है, तो उसे अपनाने में कोई बुराई नहीं है।''
उन्होंने कहा, ''मैं इन दिनों अपने बच्चे से लगातार जुड़ने की कोशिश कर रही हूं। इसके लिए मैं अच्छे विचारों को अपनाती हूं, पॉजिटिव बातें करती हूं, अच्छा संगीत सुनती हूं और कोशिश करती हूं कि मेरे आसपास का माहौल भी शांत और सकारात्मक बना रहे। ये सब चीजें बच्चे के विकास में मदद कर सकती हैं और मां-बच्चे के रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।''
दिव्यांका ने बताया कि कभी-कभी वह अपने बच्चे की तरफ से मिल रही प्रतिक्रियाओं को महसूस करती है। उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है जैसे बच्चा मेरी बातों को समझ रहा है और मुझसे जुड़ रहा है। यह अनुभव मेरे लिए बहुत खास है। ऐसे छोटे-छोटे पल ही गर्भ संस्कार का हिस्सा होते हैं, जहां मां अपने बच्चे के साथ एक खास रिश्ता बना लेती है।''
गौरतलब है कि 19 मार्च को 'गुड़ी पड़वा' के खास मौके पर दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। यह कपल शादी के करीब 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 9:56 AM IST












