डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शनचो-13' ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया
बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शनचो-13' का निकारागुआ फिल्म टूर निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह निकारागुआ के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार में आयोजित किया गया। निकारागुआ की संचार और नागरिकता परिषद के मीडिया समन्वयक डैनियल एडमंडो ओर्टेगा; निकारागुआ के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के सह-निदेशक इदानिया कैस्टिलो और एड्रियन कैरास्को; निकारागुआ में चीनी राजदूत छू युहुई और सीएमजी के लैटिन अमेरिका स्टेशन के उप निदेशक यिन शियाओथोंग ने भाग लिया और भाषण दिए।
अपने संबोधन में, निकारागुआ की संचार और नागरिकता परिषद के मीडिया समन्वयक डैनियल एडमंडो ओर्टेगा ने सीएमजी के प्रति आभार व्यक्त किया और निकारागुआ के लोगों के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करने वाली और भी उत्कृष्ट चीनी फिल्म और टेलीविजन कृतियों को देखने की आशा व्यक्त की।
निकारागुआ में चीनी राजदूत छू युहुई ने कहा कि चीन और निकारागुआ के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद से लगभग पांच वर्षों में, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग ने अच्छी प्रगति की है, जिनमें संस्कृति ने एक महत्वपूर्ण और अपरिहार्य भूमिका निभाई है, जिससे दोनों देशों के लोगों को आपसी समझ को लगातार बढ़ाने में मदद मिली है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Sept 2026 10:41 PM IST












