दोपहिया वाहनों पर करते थे हाथ साफ, सीसीटीवी बने सुराग, दिल्ली पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

दोपहिया वाहनों पर करते थे हाथ साफ, सीसीटीवी बने सुराग, दिल्ली पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास 5 चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास 5 चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहला मामला दिल्ली की राजौरी गार्डन इलाके का है, जहां से पुलिस ने एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार राजौरी गार्डन के इलाके में स्कूटर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर और विस्तृत जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। लगभग 50-60 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

आरोपी की पहचान विशाल रोहित के रूप में हुई। गिरफ्तारी के समय एक वाहन उससे बरामद हुआ। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजौरी गार्डन के अधिकार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर दो और चोरी की स्कूटियां बरामद की गईं।

आरोपी पहले भी चोरी, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति और गलत संगत के कारण वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। आगे की पूछताछ जारी है।

दूसरा मामला द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके का है। पुलिस टीम ने चोरी का सामान बरामद करते हुए 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। 29 अप्रैल को मोहन गार्डन थाने में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एसी चोरी किया है। चोर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मोहन गार्डन, उत्तम नगर और रनहोला पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में लगे 40 से अधिक सीसीटीवी की जांच की।

प्रयासों के परिणामस्वरूप, सीसीटीवी के विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। आखिर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद महफूज और सोनू सिंह रावत के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी किया गया विंडो एससी बरामद हुआ। इसके अलावा, चोरी के मोबाइल और एक चोरी की स्कूटी भी जब्त की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 10:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story