डीपीसीसी भर्ती 2026 लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर आवेदन जारी, 31 अगस्त अंतिम तिथि

डीपीसीसी भर्ती 2026 लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर आवेदन जारी, 31 अगस्त अंतिम तिथि
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। डीपीसीसी ने केंद्रीय/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश/मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/स्वायत्त निकायों/वैधानिक निकायों/पीसीयू में नियमित आधार पर काम कर रहे योग्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए डेपुटेशन (जिसमें शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पद भी शामिल हैं) पर भरे जाने वाले विभिन्न 54 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। डीपीसीसी ने केंद्रीय/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश/मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/स्वायत्त निकायों/वैधानिक निकायों/पीसीयू में नियमित आधार पर काम कर रहे योग्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए डेपुटेशन (जिसमें शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पद भी शामिल हैं) पर भरे जाने वाले विभिन्न 54 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

डीपीसीसी की ओर से जारी 54 रिक्तियों में सीनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 7, एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 15, असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 11, एडिशनल डायरेक्टर (साइंटिस्ट 'ई') का 1, सीनियर साइंटिस्ट एल-II (साइंटिस्ट-डी) का 1, सीनियर साइंटिस्ट एल-I (साइंटिस्ट-सी) के 2, साइंटिस्ट-बी का 1, साइंटिफिक असिस्टेंट के 4, सीनियर लैब असिस्टेंट के 5, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर का 1, लीगल असिस्टेंट के 5 और सिस्टम एनालिस्ट का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की इच्छा रखते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 25,500 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'प्रशासनिक अधिकारी, डीपीसीसी, तीसरी मंजिल, आईटी पार्क, डीएमआरसी बिल्डिंग, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110053' पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2026 3:23 PM IST

Tags

Next Story