डीपीएल 2026 सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 4 विकेट से हराया

डीपीएल 2026 सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 4 विकेट से हराया
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से बाधित 10 ओवर के मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। लीग में टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से बाधित 10 ओवर के मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। लीग में टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।

131 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, किंग्स ने 9.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 6 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता और स्टैंडिंग में टॉप पर अपनी जगह मजबूत कर ली।

इससे पहले, आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे। यजस शर्मा ने 16 गेंदों पर 39, मोहित पंवार ने 18 गेंदों पर 37, और अक्षय सैनी ने 15 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए केशव डबास सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अरुण पुंडीर, तेजस बरोका और गवनीश खुराना ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में, सेंट्रल दिल्ली किंग्स को कप्तान यश ढुल ने जबरदस्त शुरुआत दी। यश ने 16 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। जोंटी सिद्धू ने 12 गेंदों पर 25 रन बनाए। वंश बेदी ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने बीच के ओवरों में कई विकेट गिरने के बावजूद अपनी टीम को जीत दिलाई।

वॉरियर्स के लिए प्रथम सलूजा और अमन चौधरी ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे किंग्स की मजबूत बैटिंग लाइनअप को अपनी टीम को जीत दिलाने से नहीं रोक नहीं पाए। इस मैच में जीत के बाद आगे के मैचों के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स का आत्मविश्वास बढ़ा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2026 9:51 PM IST

Tags

Next Story