डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत हेमंत खंडेलवाल

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत हेमंत खंडेलवाल
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 62 जिलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए, भोपाल के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व पौधरोपण किया।

भोपाल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 62 जिलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए, भोपाल के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व पौधरोपण किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि एक देश, एक विधान की भावना को सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस संकल्प को साकार किया जा रहा, जिसका सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए देखा था। आज पूरा देश उनकी राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। डॉ. मुखर्जी ने जिस संगठनात्मक आधार, कार्यपद्धति और राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखी थी, आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड और सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ऐसे राजनीतिक दल की कल्पना की थी, जो केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, संगठन, संस्कार और विचारधारा पर आधारित हो। उनके द्वारा बोया गया राष्ट्रवाद का बीज आगे चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे सहित अनेक नेताओं ने वटवृक्ष के रूप में विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35ए को समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश की भाजपा सरकार डॉ. मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को साकार कर रही है। डॉ. मुखर्जी की जयंती पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की शुरुआत हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story