डीआरडीओ-डीईबीईएल में भर्ती का मौका ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 28 पदों पर आवेदन जारी, 20 मई अंतिम तिथि

डीआरडीओ-डीईबीईएल में भर्ती का मौका ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 28 पदों पर आवेदन जारी, 20 मई अंतिम तिथि
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)- रक्षा जीव अभियांत्रिकी तथा चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिकी प्रयोगशाला (डीईबीईएल) ने संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के रिक्त कुल 28 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बेंगलूरु, 7 मई (आईएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)- रक्षा जीव अभियांत्रिकी तथा चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिकी प्रयोगशाला (डीईबीईएल) ने संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के रिक्त कुल 28 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डीआरडीओ-डीईबीईएल ने जिन विभागों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 28 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 7, इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई/ई एंड आई से 6, कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी से 3, केमिकल इंजीनियरिंग/रसायन विज्ञान से 4, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग से 4, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस, भौतिकी, और लेखा से 1-1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी या बीलिब/बीएलआईएससी या बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 12,300 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की ज्वाइन करने की संभावित तिथि 1 जुलाई तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार सबसे पहले खुद को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए लिंक के माध्यम से वेब पोर्टल पर जाएं। वहां मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story