दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्रिंस यादव का डेब्यू

दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्रिंस यादव का डेब्यू
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

अफगानिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान शाहिदी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट फ्रेश लग रहा है। मुझे लगता है कि पहली पारी में गेंद स्पिन होगी। पिछले मैच में हमने बहुत अच्छा खेला, हम पार्टनरशिप मिस कर गए। हमने एक पार्टनरशिप की और फिर अपने विकेट गंवा दिए। उम्मीद है कि हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। हमारे खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति बहुत पैशन है। हमने तीन बदलाव किए हैं। नबी बीमार है, अजमत घायल हो गए हैं और जिया उर रहमान शरीफी नहीं खेल रहा है। बिलाल, दरविश रसूली और एक और खिलाड़ी को जगह मिली है।"

भारतीय टीम भी तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। प्रिंस यादव वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं। टॉस हारने के बाद कप्तान गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते। यह सब मुश्किल हालात में होने और उससे अनुभव लेने के बारे में है। हमने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। प्रिंस अपना डेब्यू कर रहे हैं। हमने कुलदीप और जायसवाल को टीम में शामिल किया है।"

बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा था। बल्लेबाजी में शुभमन गिल बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, ईशान किशन और केएल राहुल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेंदबाजी में गुरनूर बराबर और हर्ष दुबे ने मिलकर 6 विकेट निकाले थे, जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी भी असरदार साबित हुए थे।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने महज 48 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, गुरबाज को छोड़कर अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से विफल रहा था। गेंदबाज भी रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी और बिलाल सामी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2026 1:17 PM IST

Tags

Next Story