अंतरराष्ट्रीय: इक्वाडोर ने सात राज्यों में की आपातकाल की घोषणा

इक्वाडोर ने सात राज्यों में की आपातकाल की घोषणा
इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बढ़ती आंतरिक अशांति और सशस्त्र संघर्ष के बीच देश के सात राज्यों और तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।

क्विटो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बढ़ती आंतरिक अशांति और सशस्त्र संघर्ष के बीच देश के सात राज्यों और तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।

यह आपातकाल गुआयास, लॉस रियोस, मनाबी, सांता एलेना, एल ओरो, ओरेलाना और सुकुम्बियोस प्रांतों के साथ-साथ क्विटो, ला ट्रोनकल और कैमिलो पोंस एनरिकेज़ के मेट्रोपॉलिटन जिले में लागू होगा। राष्ट्रपति नोबोआ ने बढ़ते अपराध और संगठित अपराध समूहों की बढ़ती गतिविधियों को आपातकाल का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हिंसा को रोकना और सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए सैन्य और पुलिस बलों का समर्थन करना है।

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ के मुताबिक, आपातकाल के तहत प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों के घरों और पत्राचार की अखंडता को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, लगभग 20 जगहों पर रात का कर्फ्यू भी लगाया गया।

इक्वाडोर की सरकार जनवरी 2024 से "आतंकवादी" घोषित किए गए संगठित अपराध समूहों के खिलाफ "आंतरिक सशस्त्र संघर्ष" में लगी हुई है। पिछले महीने, देश में दो सशस्त्र हमलों में नौ लोग मारे गए थे। पुलिस ने 6 दिसंबर को मनाबी प्रांत में छह युवकों के शव बरामद किए थे, जिनकी हत्या की गई थी। इसके अलावा, मनाबी के सुक्रे कैंटन में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी मारे गए थे।

मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्‍यात मनाबी प्रांत में 2024 में हिंसा में तेजी आई थी। इसका जवाब देने के लिए, सरकार ने आपराध‍िक समूहों के खिलाफ पुलिस और सेना को तैनात किया है। राष्ट्रपति नोबोआ ने जनवरी में 22 आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिन्हें "आतंकवादी" करार दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि इक्वाडोर के प्रशांत तट पर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक प्रमुख क्षेत्र मनाबी में 2024 में हिंसा में वृद्धि देखी गई, इसमें संगठित अपराध से जुड़ी कई घटनाएं शाम‍िल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jan 2025 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story