एडसिल भर्ती 2026 सीनियर इंजीनियर समेत 13 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

एडसिल भर्ती 2026 सीनियर इंजीनियर समेत 13 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया (एडसिल) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) प्रोजेक्ट के तहत पीएमयू के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया (एडसिल) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) प्रोजेक्ट के तहत पीएमयू के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

एडसिल की ओर से जारी 13 रिक्तियों में आर्किटेक्ट का 1, सीनियर इंजीनियर (सिविल) का 1, इंजीनियर (सिविल) के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 6, ऑटो-कैड/रेविट ऑपरेटर (जिन्हें अन्य 3डी डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की भी जानकारी हो) का 1, और यंग प्रोफेशनल (डेटा मैनेजमेंट और वेब मॉनिटरिंग) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एडसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) की डिग्री और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) में रजिस्ट्रेशन; सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक; सिविल इंजीनियरिंग में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा या बीई/बीटेक; सिविल इंजीनियरिंग/आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा या आईटीआई ड्राफ्टिंग सर्टिफिकेशन के साथ ऑटो-कैड और रेविट/3डी मैक्स का सर्टिफ़ाइड कोर्स; बीटेक सीएस/आईटी)/बीसीए/बीएससी (आईटी), जिसमें स्टैटिस्टिक्स/डेटा एनालिटिक्स का मजबूत बैकग्राउंड हो, होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यताएं और संबंधित अनुभव की जांच, इंटरव्यू, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,000 से 1,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story