ईंधन की कीमतों के कारण पीपीएसी में हुई वृद्धि, आशीष सूद बोले- उपभोक्ताओं पर नहीं डालेंगे अतिरिक्त बोझ

ईंधन की कीमतों के कारण पीपीएसी में हुई वृद्धि, आशीष सूद बोले- उपभोक्ताओं पर नहीं डालेंगे अतिरिक्त बोझ
दिल्ली में बिजली बिलों में पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) में हुई वृद्धि को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ईंधन की कीमतों में काफी उछाल आया है, जिसका असर बिजली कंपनियों पर भी पड़ा है।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बिजली बिलों में पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) में हुई वृद्धि को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ईंधन की कीमतों में काफी उछाल आया है, जिसका असर बिजली कंपनियों पर भी पड़ा है।

मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को कहा कि पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) कोई नया सिस्टम नहीं है। देश के बिजली नियमों के तहत बिजली कंपनियों को बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की बढ़ती लागत के हिसाब से एडजस्टमेंट करने की इजाजत है।"

मंत्री आशीष सूद ने बताया कि बिजली उत्पादन में उपयोग होने वाले ईंधन की लागत अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़े असर के कारण ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके चलते बिजली कंपनियों की पावर परचेज कॉस्ट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में औसतन बिजली खरीद लागत पिछले महीने लगभग 31 प्रतिशत तक बढ़ गई थी, लेकिन सरकार के दखल के कारण केवल 14.5 प्रतिशत का पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट अलाउ किया गया था और इस बार 31 प्रतिशत लॉस बढ़ने के बाद भी उसमें केवल 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी मंजूर की गई है।

बिजली मंत्री ने जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालना नहीं है। सरकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि बिजली दरों में वृद्धि का आम जनता पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

उनका कहना है कि वैश्विक परिस्थियों के कारण ईंधन कीमतों में हो रही वृद्धि का असर बिजली कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इससे बिजली कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, लेकिन सरकार कोशिश कर रही है कि उपभोक्ताओं पर बिजली की कीमतों का असर न पड़े।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story