एमिलियानो मार्टिनेज ने चेल्सी के साथ किया तीन साल का करार, एस्टन विला के साथ 6 साल का सफर खत्म

एमिलियानो मार्टिनेज ने चेल्सी के साथ किया तीन साल का करार,  एस्टन विला के साथ 6 साल का सफर खत्म
चेल्सी ने ट्रांसफर डेडलाइन समाप्त होने से एक दिन पहले एस्टन विला के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को तीन साल के डील पर साइन किया है। मार्टिनेज तीन साल के लिए ब्लूज में शामिल हुए हैं। एस्टन विला के साथ एमिलियानो मार्टिनेज छह साल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूईएफए यूरोपा लीग जीती थी। एस्टन विला के लिए वह 213 मैच खेले। एस्टन विला ने भी मार्टिनेज के अलग होने की पुष्टि कर दी है।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चेल्सी ने ट्रांसफर डेडलाइन समाप्त होने से एक दिन पहले एस्टन विला के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को तीन साल के डील पर साइन किया है। मार्टिनेज तीन साल के लिए ब्लूज में शामिल हुए हैं। एस्टन विला के साथ एमिलियानो मार्टिनेज छह साल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूईएफए यूरोपा लीग जीती थी। एस्टन विला के लिए वह 213 मैच खेले। एस्टन विला ने भी मार्टिनेज के अलग होने की पुष्टि कर दी है।

चेल्सी की तरफ जारी एक बयान में मार्टिनेज ने कहा, "मैं इस फुटबॉल क्लब में आकर बहुत खुश हूं। मेरे और मेरे परिवार के लिए चेल्सी आना एक आसान फैसला था और मैं बहुत खुश हूं - मैं शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां सफल होना चाहता हूं। मैं ऐसा इंसान हूं जो हर काम में जीतना चाहता हूं और मैं इसे इस फुटबॉल क्लब में लाना चाहता हूं क्योंकि यह एक ऐसा फुटबॉल क्लब है जो टाइटल जीतता है, इसलिए मुझे लगता है। मैं पूरी तरह से जुनूनी हूं और दिल से खेलता हूं। मैं क्लब, अपने साथी खिलाड़ियों और सहयोगियों को गर्व महसूस कराने के लिए हर मैच, ट्रेनिंग सेशन में अपना 100 प्रतिशत दूंगा।"

मार्टिनेज ने 2010 में आर्सेनल में जाने से पहले इंडिपेंडिएंटे में अपना यूथ करियर शुरू किया था। उन्होंने फर्स्ट-टीम का अनुभव लेने के लिए कई सीजन लोन पर बिताए और बाद में 2019/20 में आर्सेनल के रेगुलर खिलाड़ी बन गए। इस टीम के साथ उन्होंने एफए कप जीता।

अर्जेंटीना के दिग्गज गोलकीपर मार्टिनेज 2022 में टीम के साथ फीफा विश्व कप जीत चुके हैं। उन्हें टूर्नामेंट के दौरान शानदार गोलकीपिंग के लिए गोल्डन ग्लव से सम्मानित किया गया था। 2021 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मार्टिनेज अर्जेंटीना के टॉप-चॉइस गोलकीपर रहे हैं। 2022 फीफा विश्व कप फाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाफ कई यादगार सेव किए थे। मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को 2026 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story