एटा और बुलंदशहर में पुलिस एनकाउंटर, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

एटा और बुलंदशहर में पुलिस एनकाउंटर, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश के एटा और बुलंदशहर में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर अपराधी थे, जिनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

एटा/बुलंदशहर, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा और बुलंदशहर में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर अपराधी थे, जिनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

एटा में जैथरा इलाके के धौली रोड पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने भगाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ये दोनों आरोपी जिले में छिनैती और लूटपाट के मामलों से जुड़े हुए हैं।

सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया, "15 मई को जैथरा इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी... चेकिंग के दौरान, दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम की तरफ आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। जब उन्हें रोका गया, तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।"

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश अरमान मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी शकील भी मैनपुरी जिले का रहने वाला है।

अधिकारी के अनुसार, अरमान ने स्वीकार किया कि जसरतपुर क्षेत्र में एक साथी रफीक के साथ मिलकर उसने एक महिला के आभूषण छीने थे। इसके अलावा, जैथरा कस्बा में उसने अपने साथी के साथ एक महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि घायल अरमान को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, ​बुलंदशहर में ​गुरावली रोड पर देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ​पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ​घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि ​पकड़े गए आरोपी शौकेंद्र पर ​गैंगस्टर, लूट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2026 9:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story