सिक्किम के स्वतंत्र भारत में विलय के 51 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने की निरंतर विकास की कामना

सिक्किम के स्वतंत्र भारत में विलय के 51 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने की निरंतर विकास की कामना
आज से ठीक 51 साल पहले, 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। आज के दिन इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि सिक्किम के विकास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता ने देश में खास पहचान बनाई है। साथ ही सिक्किम के लिए आगे भी तरक्की की नई ऊंचाइयों को छूते रहने की शुभकामनाएं भी दी गई।

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आज से ठीक 51 साल पहले, 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। आज के दिन इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि सिक्किम के विकास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता ने देश में खास पहचान बनाई है। साथ ही सिक्किम के लिए आगे भी तरक्की की नई ऊंचाइयों को छूते रहने की शुभकामनाएं भी दी गई।

सिक्किम स्थापना दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, सिक्किम देश के लिए सतत विकास के एक आदर्श के रूप में खड़ा है। सिक्किम के लोग अपनी आत्मीयता, सादगी और सद्भाव की भावना के लिए जाने जाते हैं। कामना है कि यह राज्य और इसके लोग निरंतर समृद्ध होते रहें।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। दुनिया के पहले पूर्णतः जैविक राज्य बनने से लेकर पर्वतीय पर्यटन को नई परिभाषा देने तक, इसकी उपलब्धियां पूरे भारत को प्रेरित करती हैं। कामना है कि सिक्किम की गौरव गाथा नित नई ऊंचाइयों को छूती रहे।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, विभिन्न लोक-संस्कृति व परंपराओं से समृद्ध सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस की सभी सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के कुशल नेतृत्व में सिक्किम निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे, नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि के नए द्वार खुलें, यही शुभेच्छा है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्राकृतिक वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अलंकृत सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम राज्य समावेशी विकास और जन-कल्याण के नित नए प्रतिमान स्थापित करे, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से सुसज्जित सिक्किम के स्थापना दिवस पर समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के कुशल नेतृत्व में यह सुंदर राज्य निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।"

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक संस्कृति और श्रमशीलता की धरा सिक्किम के स्थापना दिवस पर सभी सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य प्रगति के सुपथ पर अविराम गतिमान रहे। ईश्वर से यहां के लोगों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना है।"

दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और शांतिपूर्ण परंपराओं से सुसज्जित सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में बसा सिक्किम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण, आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। मेरी कामना है कि यह सुंदर राज्य निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा वहां के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2026 8:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story