ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ तेजस्वी यादव

ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ तेजस्वी यादव
विपक्षी दलों की ओर से एसआईआर, ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी बीच ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का समर्थन किया है।

पटना, 29 सितंबर (आईएएनएस)। विपक्षी दलों की ओर से एसआईआर, ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी बीच ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का समर्थन किया है।

तेजस्वी यादव का यह बयान उस वक्त आया है, जब यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

पटना में तेजस्वी यादव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बैलेट की मांग तो हमलोग शुरू से कर रहे हैं। मशीन को हटाओ, बैलेट को लाओ।

उन्होंने 30 सितंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक और सीईसी ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका सबके सामने आ गई है, खासकर यह कि कैसे कथित तौर पर वोटों की चोरी की जा रही है और कैसे भाजपा को एक के बाद एक चुनाव जिताया जा रहा है। उन्होंने बिहार में यह तरीका शुरू किया और बाद में इसे पूरे देश में लागू किया। वोटों की चोरी का तरीका खुद दो चुनाव आयुक्तों ने उजागर किया है। बुधवार को सुबह 11:00 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। हम इस बैठक में शामिल होने और अपनी बात रखने के लिए वहां जा रहे हैं। अगर कोई भी आकर वोटों की चोरी कर सकता है, लोकतंत्र को बर्बाद और खत्म कर सकता है और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर सकता है, तो देश कैसे चलेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि शुरू से ही हमारी यह मांग रही है, और कई अन्य नेताओं ने भी यही मांग की है कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भाजपा संस्थाओं को नष्ट और उनका गलत इस्तेमाल कर रही है, इसलिए देश की जनता के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने भी की।

उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता को इस बात का पूरा भरोसा होना चाहिए कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उसका मत उसी के खाते में गया और गिनती में शामिल हुआ। वोट को लेकर संदेह की स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 10:17 PM IST

Tags

Next Story