सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी अमर्यादित भाषा पर माफी मांगें सुप्रिया श्रीनेत

सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी अमर्यादित भाषा पर माफी मांगें सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। वह जनता से माफी मांगें।

नोएडा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। वह जनता से माफी मांगें।

उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा से उनकी बौखलाहट साफ झलकती है और वह इस तरह के बयान इसलिए दे रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बयानबाजी करने के बजाय उन विकास परियोजनाओं पर जवाब देना चाहिए, जिन पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में बने कई पुल, सड़कें और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक जैसी परियोजनाओं में निर्माण संबंधी खामियां सामने आ रही हैं। इन मामलों पर जवाबदेही तय करने के बजाय सरकार अन्य मुद्दों को उछालकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिनसे जनता का अपमान होता है तो उन्हें इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह उन लोगों के प्रति अपमानजनक है, जिन्होंने अपने मत देकर उन्हें सत्ता तक पहुंचाया। हालांकि, यह अलग बात है कि महाराष्‍ट्र में वोट चोरी हुई थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्हें अपने पद की गरिमा के अनुरूप भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आचरण और उनकी बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है तथा इससे यह संदेश जाता है कि सरकार आलोचनाओं से घबराई हुई है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में उलझी रहेगी तो इसका असर राज्य के विकास और जनता के भविष्य पर पड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 11:05 PM IST

Tags

Next Story