फंग लीयुएं और टो लाम की पत्नी ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र का दौरा किया

फंग लीयुएं और टो लाम की पत्नी ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र का दौरा किया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुएं और चीन की राजकीय यात्रा पर आए वियतनामी राष्ट्रपति टो लाम की पत्नी न्गो फंग ली ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर द पर्फोर्मिंग आर्ट्स) का दौरा किया।

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुएं और चीन की राजकीय यात्रा पर आए वियतनामी राष्ट्रपति टो लाम की पत्नी न्गो फंग ली ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर द पर्फोर्मिंग आर्ट्स) का दौरा किया।

फंग लीयुएं और न्गो फंग ली ने एक साथ आपेरा थिएटर, आभासी वास्तविकता की रचना के स्थान और रिकार्डिंग स्टूडियो का दौरा किया और कला केंद्र द्वारा कलात्मक रचना का समर्थन करने, सांस्कृतिक सेवा प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने चीनी परंपरागत नृत्य की रिहर्सल और कोरस की रिकार्डिंग देखी।

फंग लीयुएं ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों की सांस्कृतिक संस्थाएं और कलाकार विभिन्न तरीकों से आदान-प्रदान व सहयोग कर दो देशों और दोनों देशों की जनता की मित्रता बढ़ाएंगे। न्गो फंग ली ने फंग लीयुएं के उत्साहपूर्ण सत्कार के प्रति आभार व्यक्त किया और चीनी संस्कृति विकास की उपलब्धियों की प्रशंसा की और दोनों देशों के सांस्कृतिक व कलात्मक क्षेत्रों का आदान-प्रदान और दो देशों की मित्रता बढ़ाने की इच्छा जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 10:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story