वह हमसे बेहतर खेले, पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय मिलना चाहिए हार्दिक पांड्या

वह हमसे बेहतर खेले, पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय मिलना चाहिए हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार चौथी हार का सामना करने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि पीबीकेएस ने खेल के तीनों ही विभाग में मुंबई इंडियंस से बेहतर प्रदर्शन किया।

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार चौथी हार का सामना करने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि पीबीकेएस ने खेल के तीनों ही विभाग में मुंबई इंडियंस से बेहतर प्रदर्शन किया।

हार्दिक ने घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद कहा, "सच कहूं तो अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें सच में फिर से शुरू से सोचना होगा और देखना होगा कि हम कहां पीछे रह रहे हैं। क्या यह खिलाड़ियों की वजह से है? क्या यह एक टीम के तौर पर है? क्या यह प्लानिंग की वजह से है? हम बस इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे हम क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हमें उन्हें (पंजाब किंग्स) भी इसका श्रेय देना चाहिए। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस आ गई थी और हालात थोड़े बेहतर हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमें पूरी तरह से हरा दिया।"

एमआई के कप्तान ने इशारों-इशारों में यह संदेश दिया कि आने वाले मुकाबलों के लिए टीम कुछ कड़े फैसले ले सकती है। उन्होंने कहा, "पंजाब किंग्स ने हमसे बेहतर बॉलिंग, बैटिंग और निश्चित रूप से बेहतर फील्डिंग भी की। मुझे लगता है कि हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है, या हमें बस ऐसे ही चलते रहना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि हम हालात बदल देंगे। ये कुछ कड़े सवाल हैं जिनका जवाब आखिरकार हमें ही देना होगा, और हां, इसकी जिम्मेदारी हमें ही लेनी होगी।"

अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। डी कॉक ने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स ने एमआई से मिले 196 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 39 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए। प्रभसिमरन और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल 2026 में यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी जीत है, जबकि एमआई को इस सीजन के पांचवें मुकाबले में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story