फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया
श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान से मिले 169 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रावलपिंडी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान से मिले 169 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लाहिरू उदारा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सिनेथ जयवर्धने और कप्तान कुशल मेंडिस ने मिलकर 41 गेंदों में 59 रनों की अहम साझेदारी निभाई। जयवर्धने ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की बड़िया पारी खेली।

इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने कप्तान कुशल का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 98 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। कामिंदु 27 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए। वहीं, कुशल मेंडिस ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। कुशल और कामिंदु टीम को जीत दिलाकर लौटे। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद इमरान रंधावा और अराफात मिन्हास ने एक-एक विकेट निकाला।

इससे पहले, पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फखर जमां 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, माज सदाकत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हसन नवाज भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 16 रन बनाकर आउट हुए। ख्वाजा नफे सिर्फ 3 रन ही बना सके। हालांकि, कप्तान फरहान एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 47 गेंदों में 76 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में फरहान ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

अब्दुल समद ने 10 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत के ओवरों में अराफात ने सिर्फ 20 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में नुवान तुषारा और और ईशान मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, दासुन शनाका ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि, तीसरे टी20 में हार के बावजूद पाकिस्तान की टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 10:56 PM IST

Tags

Next Story