फीफा वर्ल्ड कप हैरी केन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप हैरी केन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। टीम की इस जीत में कप्तान हैरी केन ने भी अहम भूमिका निभाई और उन्होंने एक गोल दागा। केन ने इस गोल के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

न्यू जर्सी, 28 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। टीम की इस जीत में कप्तान हैरी केन ने भी अहम भूमिका निभाई और उन्होंने एक गोल दागा। केन ने इस गोल के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

हैरी केन फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से अब सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पनामा के खिलाफ विश्व कप में अपना 11वां गोल किया। इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 10 गोल किए।

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग मैचों से पहले लिनेकर से दो गोल पीछे चल रहे केन ने पहले पूर्व कप्तान लिनेकर की बराबरी की थी। लिनेकर ने 1986 के मेक्सिको वर्ल्ड कप में छह गोल कर गोल्डन बूट जीता था और 1990 के इटली वर्ल्ड कप में चार गोल किए थे। केन क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल करते हुए लिनेकर के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे थे।

रूस में 2018 वर्ल्ड कप हैरी केन का पहला विश्व कप था। उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा और केन ने छह गोल करके गोल्डन बूट अपने नाम किया था। इस तरह उन्होंने गैरी लिनेकर के छह गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद कतर में हुए 2022 वर्ल्ड कप में केन ने सेनेगल और फ्रांस के खिलाफ एक-एक गोल कर अपने वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 8 कर ली थी। केन इंग्लैंड के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैचों खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। वह 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और यूरो 2020 व यूरो 2024 के फाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

पनामा के खिलाफ अपना 117वां मैचों खेलने उतरे हैरी केन ने एक गोल किया। इसके साथ ही इंग्लैंड के लिए उनके कुल गोलों की संख्या 82 हो गई। वह पहले से ही इंग्लैंड के पुरुष सीनियर टीम के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और इस रिकॉर्ड में लगातार अपनी बढ़त मजबूत कर रहे हैं।

इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

1. हैरी केन – 14 मैचों में 11 गोल

2. गैरी लिनेकर – 12 मैचों में 10 गोल

3. सर ज्योफ हर्स्ट – 6 मैचों में 5 गोल

4. बॉबी चार्लटन – 14 मैचों में 4 गोल

5. माइकल ओवेन – 12 मैचों में 4 गोल

6. मार्कस रैशफोर्ड – 13 मैचों में 4 गोल

7. सर डेविड बेकहम – 13 मैचों में 3 गोल

8. स्टीवन गेरार्ड – 12 मैचों में 3 गोल

9. रोजर हंट – 6 मैचों में 3 गोल

10. डेविड प्लैट – 6 मैचों में 3 गोल

11. बुकायो साका – 6 मैचों में 3 गोल

12. नेट लॉफ्टहाउस – 2 मैचों में 3 गोल

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 9:22 AM IST

Tags

Next Story