फीफा वर्ल्ड कप मेसी ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप मेसी ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई। अर्जेंटीना की जीत के साथ ही मेसी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई। अर्जेंटीना की जीत के साथ ही मेसी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।

सेमीफाइनल में किए गए दो असिस्ट (गोल करने में मदद) के साथ ही मेसी के नाम अब विश्व कप में कुल 12 असिस्ट हो गए हैं। इसमें से 10 असिस्ट मेसी ने टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, मेसी इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। विश्व कप इतिहास में कोई और खिलाड़ी 8 से ज्यादा असिस्ट नहीं कर सका है।

सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना शुरुआत से बैकफुट पर दिखाई दी। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी। अर्जेंटीना के मुकाबले इंग्लैंड पहले हाफ में ज्यादा हावी दिखाई दी। दूसरे हाफ की शुरुआत भी इंग्लैंड के पक्ष में रही और मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के जोरदार शॉट के दम पर टीम 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। इसके बाद मुकाबले में अर्जेंटीना की ओर से लगातार प्रयास जारी रहे और आखिरी 7 मिनटों में टीम ने जबरदस्त वापसी की। मैच के 85वें मिनट में लियोनेल मेसी के बेहतरीन पास को एंजो फर्नांडेज ने गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद एक बार फिर इंजरी टाइम में मेसी ने शानदार पास दिया, जिसे लाउतारो मार्टिनेज ने हेडर की मदद से गोल में तब्दील करते हुए अर्जेंटीना को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। इंग्लैंड ने स्कोर को फिर से बराबरी पर लाने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिरी सीटी बजने तक टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। खिताबी मुकाबले में अब अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन से होगी। स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 7:33 AM IST

Tags

Next Story