फिल्म 'बॉबी' के बाद क्यों फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बना ली 'दूरी', इंडियन आइडल शो पर खुला राज

फिल्म बॉबी के बाद क्यों फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बना ली दूरी, इंडियन आइडल शो पर खुला राज
फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी दोनों ही 60 के दशक की अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम किया।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी दोनों ही 60 के दशक की अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम किया।

हालांकि उस वक्त दोनों ही हीरोइनों को फिल्मों में साइड रोल मिलते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही उद्योग और फिल्मों में काम करने के बाद भी दोनों के बीच 29 साल तक मुलाकात नहीं हुई थी? इस बात का खुलासा खुद अरुणा ईरानी ने इंडियन आइडल के शो पर किया है।

इंडियन आइडल के सेट पर लंबे समय बाद एक साथ फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी को देखा गया। शो पर फरीदा जलाल की पहली फिल्म 'तकदीर' से जुड़ी तस्वीरें दिखाई गईं, जिसे देखकर अभिनेत्री भावुक नजर आई। तकदीर के बाद फरीदा ने 'आराधना' में काम किया और राजेश खन्ना के साथ पर्दे पर रोमांस किया। 57 साल बाद स्क्रीन पर अपनी फोटो देखकर अभिनेत्री ने कहा, "कितने साल बीत गए और सारी पुरानी यादें ताजा हो गई।"

शो में अरुणा ईरानी भी मौजूद थी, जिन्होंने सोनी टीवी का शुक्रिया किया क्योंकि शो की वजह से ही वो फिल्म 'बॉबी' के बाद एक-दूसरे से मिल पाईं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि फिल्मों में दोनों के किरदार लगभग एक जैसे होते थे। या तो फरीदा फिल्म में होती थी, या फिर अरुणा। ऐसे में दोनों का मिल पाना मुश्किल हो गया था। अरुणा कहती है कि इस शो की बदौलत ही हम जमाने बाद मिले हैं।

फरीदा बताती है कि दोनों ने साथ में आखिरी बार 'बॉबी' में काम किया था और उस वक्त अरुणा बेहतरीन डांस करती थी। उन्हें एक पल नहीं लगता है और वे बेहतरीन डांस मूव्स करने लगती थी। उन्हें देखकर मुझे हैरानी होती है। बता दें कि 29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने फिल्म 'ओ रोमियो' में भी काम किया, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात सेट पर होती थी या नहीं, लेकिन इंडियन आइडल में लंबे अरसे के बाद मिलकर वे बहुत खुश हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story