फ्लाईदुबई विमान घटना यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताई चिंता, बड़ी त्रासदी टल जाने पर ली राहत की सांस

फ्लाईदुबई विमान घटना यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताई चिंता, बड़ी त्रासदी टल जाने पर ली राहत की सांस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर "गहरी चिंता" जताई है। उन्होंने कहा कि विमान में हुई घटना के बाद बड़ी त्रासदी टलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर "गहरी चिंता" जताई है। उन्होंने कहा कि विमान में हुई घटना के बाद बड़ी त्रासदी टलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं।

फ्लाईदुबई की इस उड़ान में पायलट पर उसके प्रथम अधिकारी ने हमला किया था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर विमान को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था। घटना के बावजूद विमान सुरक्षित रहा और यात्रियों की जान बच गई।

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उनका संक्षिप्त बयान जारी किया। जिसमें कहा, "संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जिससे नागरिकों की जान और नागरिक उड्डयन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।"

उन्होंने कहा कि गुटेरेस सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना की जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों के प्रयासों के लिए आभारी हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए विमानन सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया।

30 सितंबर को दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई। जान जोखिम में डालकर उन्होंने विमान सवारों को अनहोनी से अवगत कराया और फिर अंतत कुछ जाबांज यात्रियों की मदद से हादसे को टाला जा सका। इस दौरान स्मित बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है।

स्मित और विमान यात्रियों के साहस को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। इजरायल पायलट को 'हीरो' और 'रियल सुपरहीरो' बता रहा है, तो भारत भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित की बहादुरी को सराहा। उन्हें हीरो करार देते हुए कहा कि उनके साहस का ही नतीजा है कि सौ से ज्यादा लोगों की जान बची और हादसा होते-होते बचा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story