फुटबॉल मोहम्मद सालाह लिवरपूल छोड़ने के बाद 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 'ट्रैबजोनस्पोर' से जुड़े

फुटबॉल मोहम्मद सालाह लिवरपूल छोड़ने के बाद 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर ट्रैबजोनस्पोर से जुड़े
मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह 'लिवरपूल' छोड़ने के बाद दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 'ट्रैबजोनस्पोर' से जुड़ गए हैं। सालाह ने लिवरपूल के साथ शानदार 9 साल बिताए थे, जिसके बाद उन्होंने तुर्की सुपर लीग क्लब के साथ 'फ्री ट्रांसफर' के जरिए जुड़ने का फैसला किया है।

इस्तांबुल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह 'लिवरपूल' छोड़ने के बाद दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 'ट्रैबजोनस्पोर' से जुड़ गए हैं। सालाह ने लिवरपूल के साथ शानदार 9 साल बिताए थे, जिसके बाद उन्होंने तुर्की सुपर लीग क्लब के साथ 'फ्री ट्रांसफर' के जरिए जुड़ने का फैसला किया है।

यह कदम सालाह और लिवरपूल के बीच आपसी सहमति से कॉन्ट्रैक्ट को एक साल पहले खत्म करने के फैसले के बाद उठाया गया है, जिससे 2025-26 सीजन के बाद एनफील्ड में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

सालाह के जाने से लिवरपूल के आधुनिक इतिहास के सबसे सफल अध्यायों में से एक का समापन हुआ है। सालाह साल 2017 की गर्मियों में इटैलियन क्लब एएस रोमा से यहां आए थे, जिसके बाद इस मिस्र के खिलाड़ी ने क्लब के अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाते हुए लिवरपूल की घरेलू और यूरोपीय सफलता में अहम भूमिका निभाई।

एनफील्ड में सालाह ने लिवरपूल को दो प्रीमियर लीग खिताब, यूईएफए चैंपियंस लीग, फीफा क्लब वर्ल्ड कप, यूईएफए सुपर कप, एफए कप, दो लीग कप और एफए कम्युनिटी शील्ड जीतने में मदद की।

इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने मर्सीसाइड क्लब के लिए 435 मुकाबलों में 255 गोल दागे और लिवरपूल की अब तक की सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने चार बार प्रीमियर लीग 'गोल्डन बूट' भी जीता।

लिवरपूल में सालाह का आखिरी सीजन चुनौतीपूर्ण रहा; उन्हें नियमित रूप से खेलने का समय नहीं मिल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तत्कालीन हेड कोच अर्ने स्लॉट के साथ सालाह के संबंध खराब हो गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को समय से पहले खत्म करने पर सहमति जताई।

34 वर्षीय खिलाड़ी अब तुर्की में ट्रैबजोनस्पोर के साथ एक नई चुनौती की शुरुआत कर रहे हैं, जो देश के सबसे सफल क्लबों में से एक है।

ट्रैबजोनस्पोर सात बार तुर्की लीग चैंपियन रहा है, जिसमें से 6 खिताब 1976 और 1984 के बीच उनके दबदबे वाले दौर में आए थे। 'ब्लैक सी' क्लब ने 2022 में सुपर लीग खिताब जीतकर लीग चैंपियन बनने का 38 साल का इंतजार खत्म किया और वे उन छह क्लबों में से एक हैं, जिन्होंने तुर्की की शीर्ष-स्तरीय चैंपियनशिप जीती है।

यह तुर्की सुपर लीग के इतिहास के सबसे बड़े ट्रांसफर में से एक है। सालाह घरेलू खिताबों के लिए चुनौती पेश करने और यूरोपीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 9:43 PM IST

Tags

Next Story