एफआरईएमएए भर्ती 2026 अकाउंट्स असिस्टेंट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन
दिसपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आज भी अधिकांश युवा प्राइवेट नौकरी की तुलना में सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए असम बाढ़ और नदी कटाव प्रबंधन एजेंसी (एफआरईएमएए) ने संविदा के आधार पर आईटी असिस्टेंट सहित विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
एफआरईएमएए की ओर से जारी रिक्तियों में आईटी असिस्टेंट का 1, अकाउंट्स असिस्टेंट के 2 और फील्ड असिस्टेंट्स के 9 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईटी असिस्टेंट पोस्ट के लिए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स या अन्य संबंधित विषयों में बीटेक या इसके बराबर की डिग्री; एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पॉवरपॉइंट में अच्छी जानकारी/दक्षता; और अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स के साथ ही टीम के माहौल में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
अकाउंट्स असिस्टेंट के लिए कॉमर्स/फाइनेंस में ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स या उसके बराबर सीजीपीए हो; कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स के साथ ही टीम में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
फील्ड असिस्टेंट्स के लिए किसी भी विषय में कुल 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री; एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पॉवरपॉइंट में दक्षता; अंग्रेजी, हिंदी और असमिया भाषाओं में अच्छी पकड़; अंग्रेजी में अच्छी रिपोर्ट-लेखन क्षमता; और अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स तथा टीम में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 25,000 से 40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एफआरईएमएए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Aug 2026 6:32 PM IST












