गायकवाड़ के फॉर्म में वापस आने के बाद सीएसके खतरनाक होती जा रही है अश्विन

गायकवाड़ के फॉर्म में वापस आने के बाद सीएसके खतरनाक होती जा रही है अश्विन
आईपीएल 2026 में शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत एमआई को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी को सीएसके के लिए अच्छा संकेत माना है।

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत एमआई को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी को सीएसके के लिए अच्छा संकेत माना है।

आर अश्विन ने कहा है कि गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी के साथ ही सीएसके मैच दर मैच खतरनाक होती जा रही है।

अश्विन ने जियोस्टार पर कहा, "हर कोई उसके फॉर्म की बात कर रहा था। यह पारी पिछले मैच का परिणाम थी। यह एक चुनौतीपूर्ण विकेट था, जीटी के खिलाफ मैच में उसने जो समय क्रीज पर बिताया और जो पारी खेली – आप इसकी तुलना वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों से नहीं कर सकते। ऐसी विकेटों पर, आपको ऐसे ही खेलना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "ऋतुराज ने इस मैच में शानदार मानसिकता के साथ खेला और कंडीशन को अच्छी तरह समझा। उसका रोल अहम था। अगर सीएसके एक या दो और विकेट खो देती, तो बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता। उसने जिम्मेदारी ली, जिस तरह से वह खेला, सीएसके हर मैच के साथ और खतरनाक होती जा रही है।"

गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाने वाले गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली और सीएसके को 11 गेंद पहले 8 विकेट से जीत दिलायी। गायकवाड़ के साथ युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद 98 रन की साझेदारी हुई। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य रखा था।

सीएसके की सीजन के नौवें मैच में चौथी जीत थी। इस जीत के साथ सीएसके अंकतालिका में छठे स्थान पर है। टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में जाने के रास्ते खुले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story