गर्मियों में खुद का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में खुद का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां
गर्मी का मौसम आते ही शरीर और दिमाग दोनों ही थोड़ा थका हुआ महसूस करने लगते हैं। खासकर जब तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में अपने आप का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। साथ ही कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए, वरना ये हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम आते ही शरीर और दिमाग दोनों ही थोड़ा थका हुआ महसूस करने लगते हैं। खासकर जब तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में अपने आप का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। साथ ही कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए, वरना ये हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।

सबसे पहली बात, गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। गर्मी में पसीना ज्यादा आता है और शरीर से पानी और मिनरल्स जल्दी निकल जाते हैं। इसलिए सिर्फ जब प्यास लगे तब पानी पीने के बजाय दिनभर थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें। नारियल पानी, छाछ और ताजे जूस भी शरीर को ठंडक और एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ज्यादा कॉफी, चाय और मीठे या फिजी ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को और ज्यादा गर्म कर देते हैं।

गर्मी में सूरज की सीधे किरणों से बचना बेहद जरूरी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो हल्के कपड़े पहनें, सिर और चेहरे को ढकें और छाया या कूल जगहों पर ज्यादा समय बिताएं। कोशिश करें कि इस समय में कोई स्ट्रेनस एक्टिविटी जैसे लंबा चलना या एक्सरसाइज न करें।

बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का भी इस मौसम में खास ध्यान देना चाहिए। कभी भी उन्हें गाड़ी में अकेला न छोड़ें, क्योंकि कुछ मिनटों में ही कार का तापमान स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, घर को अंदर से भी ठंडा रखने की कोशिश करें। पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल करें।

गर्मियों में रसोई में भी सावधानी जरूरी है। दोपहर के 2 से 4 बजे के बीच खाना बनाने से बचें क्योंकि इस समय में गर्मी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। कोशिश करें कि हल्का और कूल खाना खाएं, जैसे सलाद, फल और सूप। इसके अलावा, नंगे पैर चलने से बचें और अपने पैरों की सुरक्षा करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 10:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story