गाजियाबाद की सोसाइटी में बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

गाजियाबाद की सोसाइटी में बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक सोसाइटी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। नन्दग्राम थाना क्षेत्र में स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक सोसाइटी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। नन्दग्राम थाना क्षेत्र में स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

नंदग्राम पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में एक व्यक्ति ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच में मृतक की पहचान रघुकुल तिलक (40) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रघुकुल ने सोसाइटी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारण के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, रघुकुल तिलक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि कभी कुछ ऐसा प्रतीत नहीं हुआ।

इससे पहले 25 मार्च को नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस और मेट्रो प्रशासन की टीम तुरंत पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। घायल युवती को ट्रैक से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की उस समय पहचान नहीं हो सकी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story