क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताई कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने की वजह, कहा-'वह इंजरी से जूझ रहे हैं'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताई कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने की वजह, कहा-वह इंजरी से जूझ रहे हैं
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने के सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान ने इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछने को कहा था। रहाणे के बयान के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन की फिटनेस और उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने के सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान ने इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछने को कहा था। रहाणे के बयान के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन की फिटनेस और उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का कहना है कि कैमरून ग्रीन पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसकी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 10 से 12 दिनों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। सीए ने बताया कि इस बात की जानकारी पहले ही केकेआर के टीम मैनेजमेंट को दे दी गई थी। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान रहाणे से पूछा गया कि बाकी गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद ग्रीन से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई? इस पर रहाणे ने कहा, "आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।"

रहाणे द्वारा निशाना साधे जाने के बाद ग्रीन को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी किया। उन्होंने बताया, "कैमरून ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है जिसको मैनेज किया जा रहा है। इस वजह से वह कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रहेंगे। कैमरून 10 से 12 दिनों में पूरी तरह से फिट होने के बाद गेंदबाजी करते नजर आएंगे। केकेआर टीम को यह बात बता दी गई है और वह इस जानकारी से पूरी तरह से अवगत हैं।"

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को ऑक्शन में 25.20 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। ग्रीन अगर शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो केकेआर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हर्षित राणा और आकाशदीप पहले ही चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, मथीशा पथिराना भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, ग्रीन कम से कम अगले दो से तीन मुकाबलों में अभी गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं देंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाने के बावजूद केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी लय से भटके हुए नजर आए और 221 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story