गैस संकट नहीं, कालाबाजारी है असली वजह दिलीप घोष

गैस संकट नहीं, कालाबाजारी है असली वजह  दिलीप घोष
भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में गैस संकट और चुनावी माहौल को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में गैस की किल्लत की असली वजह कालाबाजारी है। उनके मुताबिक घरेलू गैस का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो रहा है।

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में गैस संकट और चुनावी माहौल को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में गैस की किल्लत की असली वजह कालाबाजारी है। उनके मुताबिक घरेलू गैस का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो रहा है।

दिलीप घोष ने दावा किया कि रास्ते में और यहां तक कि रेस्टोरेंट्स में भी खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आम लोगों के लिए गैस की कमी महसूस होती है।

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए टीएमसी के लोग जिम्मेदार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब इस पर रोक लगेगी और भविष्य में किसी तरह का संकट नहीं रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी लोगों को समय पर गैस मिलती रहेगी और असल में कोई बड़ा संकट नहीं है।

पश्चिम बंगाल के चुनाव पर बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी को अपनी हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार बाधाएं पैदा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम नवमी के दौरान भी कई जगहों पर जानबूझकर तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश की गई।

इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हेरफेर हो रहा है और टीएमसी लोगों को जबरदस्ती अपने साथ वोट डालने के लिए ले जाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखेगा।

राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 9:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story