एलीपीजी किल्लत पर कमलनाथ का बयान हास्यास्पद है तारिक अनवर

एलीपीजी किल्लत पर कमलनाथ का बयान हास्यास्पद है  तारिक अनवर
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एलपीजी सिलेंडर संकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को बयान देने से पहले गैस एजेंसी के बाहर जाकर देखना चाहिए, सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एलपीजी सिलेंडर संकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को बयान देने से पहले गैस एजेंसी के बाहर जाकर देखना चाहिए, सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

कमलनाथ ने एलपीजी के मुद्दे पर भारत सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा कि सिलेंडर की किल्लत नहीं है। बस बेवजह अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कमलनाथ को अब कौन समझाए कि उनका बयान कितना गलत है। अगर कोई इस तरह की बातें करता है या बहस करता है, तो यह हास्यास्पद है। यह ऐसी चीज है, जिसे देखने और महसूस करने की जरूरत है। बस किसी गैस एजेंसी के बाहर जाकर खड़े हो जाइए और आपको समझ आ जाएगा कि गैस का संकट है या नहीं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं परेशान हैं कि वे बच्चों को समय पर खाना नहीं दे पा रही हैं, बच्चे बिना भोजन के स्कूल जाने को मजबूर हो गए हैं। मजदूर वापस अपने गांव जाने लगे हैं, उन्हें भय है कि उनका गुजारा अब शहर में नहीं हो सकता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इतनी परेशानी होने के बावजूद कमलनाथ इस तरह का बयान देते हैं, तो मुझे हैरानी होती है। इस तरह की दलील देना गलत है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा पश्चिम एशिया संकट से निपटने में भारत की कूटनीति की तारीफ किए जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक रवैये के बारे में वे जो कह रहे हैं, उसका आधार क्या है। आम तौर पर यही राय है कि दुनिया भर में हो रही घटनाओं में भारत की कोई भूमिका या दखल नहीं है। अगर कोई कहता है कि भारत की विदेश नीति बहुत अच्छी है, तो यह उनकी निजी राय हो सकती है।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं को फायदा होता है। उनकी बातों से सीधा संदेश जाता है, भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story