जीडीपी बढ़ने से आम आदमी की जेब नहीं भरती, चीनी-पेट्रोल-डीजल अब भी महंगा राजेश राम

जीडीपी बढ़ने से आम आदमी की जेब नहीं भरती, चीनी-पेट्रोल-डीजल अब भी महंगा राजेश राम
बिहार में वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों की व्यवस्था राज्य में शिक्षा व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन आज इन शिक्षकों की समस्याओं पर सरकार का पर्याप्त ध्यान नहीं है। उन्होंने शिक्षकों के वेतन और अनुदान की राशि के भुगतान की मांग करते हुए सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए।

पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों की व्यवस्था राज्य में शिक्षा व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन आज इन शिक्षकों की समस्याओं पर सरकार का पर्याप्त ध्यान नहीं है। उन्होंने शिक्षकों के वेतन और अनुदान की राशि के भुगतान की मांग करते हुए सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए।

राजेश राम ने आईएएनएसस से बातचीत में कहा कि 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के नेतृत्व में वित्त रहित शिक्षकों की व्यवस्था लाई गई थी। उस समय कॉलेज और विद्यालयों की कमी थी और शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। आज सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है, लेकिन वित्त रहित शिक्षकों के वेतन और अनुदान पर चर्चा नहीं होती। वित्त रहित शिक्षकों का वेतन और अनुदान बंद होने से यह व्यवस्था कमजोर हो रही है। कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है। यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है तो वित्त रहित शिक्षकों की स्थिति पर भी गंभीरता से विचार करना होगा।

एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी राजेश राम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन अब कई गरीब परिवारों के लिए सिलेंडर भरवाना मुश्किल हो गया है। गैस, चीनी और प्याज जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी की परेशानी बढ़ा रही है। सरकार महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है। बिहार से रोजगार के लिए बाहर जाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार और आय के पर्याप्त अवसर नहीं होने से आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

जीडीपी ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयानों पर राजेश राम ने कहा कि केवल जीडीपी के आंकड़े बढ़ने से आम जनता की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं मानी जा सकती। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन फैसलों के बाद छोटे कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र पर दबाव बढ़ा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना है और सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठाते रहे हैं, उनमें से कई मुद्दे बाद में गंभीर चर्चा का विषय बने हैं। सरकार को बयानबाजी के बजाय संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए।

राजेश राम ने जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों की व्याख्या पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि जीडीपी बढ़ रही है, लेकिन आम आदमी को चीनी, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थ महंगे मिल रहे हैं, तो इस वृद्धि का लाभ किसे मिल रहा है, यह सवाल महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स और बढ़ती कीमतों के जरिए आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उत्पादन और निवेश बढ़ाने के बजाय कीमतों और टैक्स के बढ़ने से आर्थिक वृद्धि के आंकड़े मजबूत दिखाई देना वास्तविक आर्थिक मजबूती का प्रमाण नहीं है।

राजेश राम ने आगे कहा कि आर्थिक विकास का वास्तविक पैमाना यह होना चाहिए कि आम नागरिक की आय बढ़े, रोजगार के अवसर बढ़ें और जरूरी वस्तुएं उसकी पहुंच में रहें। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा आर्थिक नीतियों में इन बुनियादी सवालों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story